अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। पर्यावरण को भी नुकसान ना हो और त्यौहार को भी पूरे उत्साह से मनाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर त्रिवेणी गौशाला झगडिय़ा द्वारा प्रतिवर्ष बेहद कम दाम में होलिका दहन में लकडिय़ों का विकल्प दे रहें हैं। जिसमें मात्र सौ रूपए में गौकाष्ठ कंडा लकड़ी का एक बैग दिया जा रहा है। गौशाला के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी बंधु गौकाष्ठ कंडा लकड़ी के लिए माधव सहकारिता गंज, लक्की किराना बडोरा, माधव इवेंट सदर में संपर्क कर सकते हैं।