ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जीवन को उत्सव बनाने की पहल, ‘वाह जिंदगी वाह’ का भव्य शुभारंभ

```

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

बैतूल। शहर में सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत वातावरण उस समय देखने को मिला, जब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम वाह जिंदगी वाह का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत बीके मंजू दीदी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक दौर में यदि व्यक्ति अपनी सोच को सकारात्मक बना लें तो जीवन की हर परिस्थिति सहज और सुखद बन सकती है। आध्यात्मिक ज्ञान जीवन को नई दिशा और स्थिरता प्रदान करता है। मुख्य वक्ता प्रो.भ्राता बीके गिरीश ने अपने ओजस्वी और प्रभावशाली विचारों से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन को बदलने के लिए परिस्थितियां नहीं, दृष्टिकोण बदलना आवश्यक है। उनके प्रेरणादायी संदेश ने आत्मबल, धैर्य और राजयोग ध्यान की महत्ता को स्पष्ट किया। दीप प्रज्वलन समारोह में दिनेश चंद्र थपलियाल प्रधान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिव साहू प्रधान, कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश, सुरेश यादव प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश, गोवर्धन पाठे, सुधाकर पवार भाजपा जिला अध्यक्ष, डॉ.पुष्पलता साबले डायरेक्टर मानसरोवर स्कूल, डॉ.शैला मुले, डॉ.कैलाश वर्मा गायत्री परिवार जिला अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट वर्मा गायत्री परिवार जिला अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सकारात्मक जीवन शैली और आध्यात्मिक मूल्यों का लाभ प्राप्त किया। तीन दिवसीय यह आयोजन आगामी दिनों में भी प्रेरक व्याख्यान, राजयोग ध्यान एवं जीवन प्रबंधन से जुड़े सत्रों के माध्यम से शहरवासियों को जीवन को उत्सव की तरह जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *