जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा/बुंदेलखंड: आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने आज पलेरा (टीकमगढ़) की जनसभा में सरकार की नीतियों और न्यायिक परिसर में प्रतीकों के सम्मान को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया। भारी जनसैलाब के बीच उन्होंने शिक्षा, संविधान और क्षेत्रीय अस्मिता जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी। यूजीसी बिल पर जताई आपत्ति सभा को संबोधित करते हुए यादव ने यूजीसी (UGC) बिल और शिक्षा जगत में हो रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के निजीकरण और स्वायत्तता के नाम पर दलित, पिछड़ों और वंचितों के हक को छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेगी।ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा की मांग ।संविधान निर्माता के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए दामोदर यादव ने कहा, “ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करना केवल एक मांग नहीं, बल्कि न्याय के मंदिर में संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने इसे समाज की अस्मिता से जोड़ते हुए जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। पाखंड और ढोंगीवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार पलेरा की धरती से उन्होंने समाज में बढ़ते पाखंड और ढोंगीवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। उन्होंने समाज को वैज्ञानिक सोच अपनाने और संविधान के मार्ग पर चलने की अपील की। पृथक बुंदेलखंड राज्य: अब और इंतजार नहीं ।क्षेत्रीय विकास की उपेक्षा पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को पलायन से बचाने और यहां के संसाधनों पर यहां के लोगों का हक दिलाने के लिए अलग राज्य का गठन अनिवार्य है।।