थाना गागलहेडी, सहारनपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति द्वारा स्वंय को मृत दिखाने की साजिश कर कर्जदार की हत्या कर उसका शव कार में जलाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद ।
घटना का विवरण-
ग्राम प्रधान चौराखुर्द ने थाने पर सूचना दी कि ग्राम चौरखुर्द से ग्राम चांदपुर जाने वाले रास्ते पर सडक किनारे पुलिया के पास एक कार जली हुई हालत मे खडी है । जिसके अन्दर एक व्यक्ति का जला हुआ शव है । उक्त सूचना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण व थानाध्यक्ष गागलहेडी मय फोर्स द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एंव फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किये गये । घटनास्थल पर मिली कार की पहचान आल्टो व जली हुई नम्बर प्लेट से रजिस्ट्रेशन नम्बर यूए 09 3674 होना पाया गया । रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर गाडी मालिक की पहचान विमल उनियाल पुत्र कमलेश्वर प्रसाद उनियाल निवासी 13 ग्वार चम्बा, न्यू टिहरी टिहरी गढवाल उत्तराखण्ड के रुप में हुई ।विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि विमल उनियाल ने ये कार 2006 मे खरीदी व 2019 मे एक्सेज आफर मे नई गाडी प्राप्त कर ये गाडी मारूति कम्पनी को जमा कर दी तब से ये गाडी लगभग 7 या 8 जगह बिक चुकी थी। अन्तिम बार 16.02.2026 को अर्जुन कुमार ने ये कार खरीदी थी। थाना गागलहेडी पर अर्जुन का भाई विजय सागर पुत्र स्व0 सुरेन्द्र निवासी चानचक थाना बिहारीगढ थाना बिहारीगढ होते हुए रोबिन कुमार पुत्र बिजेन्द्र प्रजापति निवासी शेरपुर के साथ थाना गागलहेडी आया और मौखिक रूप से बताया कि जली हुई कार उसके भाई अर्जुन की है, अर्जुन और रोबिन जो अर्जुन की किया सोनेट गाडी चलाता था, के साथ जाने की बात कहकर वह दिनांक 24.02.26 को घर से निकला था तभी से वापस नही आया और उसका फोन बन्द आ रहा है ।जिसके संबंध में थाना गागलहेडी पर उ0नि0 श्री रामबीर शाक्य द्वारा मु0अ0स0 66/26 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया व विवेचा प्रारंभ की गयी ।
पुलिस कार्यवाही-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना का सफल अनावरण हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गागलहेडी के कुशल नेतृत्तव में दिनांक 28.02.2026 को थाना गागलहेडी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तगण 1.अर्जुन पुत्र स्व0 सुरेन्द्र निवासी ग्राम चानचक थाना बिहारीगढ थाना सहारनपुर 2.रोबिन पुत्र बिजेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम शेरपुर थाना बिहारीगढ सहारनपुर 3.सारिक पुत्र मलिक पुत्र शराफत निवासी छापुर शेर अफगानपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार। 4.विजय सागर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम चानचक थाना बिहारीगढ थाना सहारनपुर को बड़कला फ्लाईआवर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 किया सोनेट कार बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त ने बताया कि वर्ष 2024 में वह देहरादून में एक ब्यूटी पार्लर में वाहन चालक के रूप में कार्य करता था। उसी पार्लर में कार्यरत एक युवती द्वारा मेरे विरुद्ध थाना डालनवाला, देहरादून में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके कारण मैं लगभग 06 माह जेल में रहा ,जेल में मेरी मुलाकात सारिक से हुई जो अपहरण के मुकदमें में जेले में था। वर्तमान में मेरा मुकदमा विचाराधीन है। अभियुक्त ने बताया कि उसके अधिवक्ता द्वारा दुष्कर्म के मकुदमें में मुझे आजीवन कारावास की सजा होने की संभावना है, जिससे मैं अत्यंत भयभीत हो गया। इसी कारण मैंने स्वयं की मृत्यु प्रदर्शित कर मुकदमे से बचने की योजना बनाई। अभियुक्त अर्जुन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मैं पैठ क्षेत्र में लोगों को ब्याज पर धन उधार देने का कार्य करता था। मैंने ग्राम मौहम्मदपुर कन्धेला, थाना फतेहपुर निवासी रोहित पुत्र पाली (जाति कश्यप) को कई बार में धन उधार दिया था, जो ब्याज सहित लगभग ₹1,70,000 हो गया था। रोहित द्वारा पैसा वापस न करने और गायब हो जाने के कारण मैं उससे रंजिश रखने लगा था। लगभग एक माह पूर्व मैंने रोहित को खोज निकाला और मुझे पता चला कि रोहित स्मैक का आदी हो चुका है। फिर मैंने रोहित से दोस्ती बढ़ाई और अपने साथी रोबिन निवासी शेरपुर तथा सारिक निवासी उत्तराखण्ड (जिससे उसकी मुलाकात जेल में हुई थी) के साथ मिलकर योजना बनाई कि रोहित की हत्या कर उसके शव को कार में जला देंगें, जिससे लोग यह समझें कि अर्जुन की मृत्यु हो गई है और मैं मुकदमे से बच जाऊंगा। इसी योजना के तहत मैंन एक आल्टो कार खरीदी फिर दिनांक 24.02.2026 को मरा साथी रोबिन, मेरी किआ सोनेट कार से तथा मैं स्वयं आल्टो
रमेश सैनी, [01/03/26, 10:10 pm]
कार से आगे-पीछे बिहारीगढ़ पहुंचे, जहां रोबिन ने पेट्रोल पम्प से दो प्लास्टिक कैनों में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद भगवानपुर क्षेत्र में रायपुर ग्राम से पहले मढ़ी पर सारिक को भी बुलाया लिया, हम तीनों ने शराब का सेवन किया। तत्पश्चात रोबिन किआ सोनेट कार से ग्राम मौहम्मदपुर कन्धेला गया और रोहित को साथ ले आया। तभी उसने रोहित को नशा (स्मैक) कराया और फिर हम चारों व्यक्ति दोनों गाड़ियों से घटना स्थल की ओर चल दिये। फिर मैंने और सारिक ने मिलकर रोहित के मफलर से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को आल्टो कार की ड्राइवर सीट पर बैठा दिया। मफलर का एक सिरा मृतक के गले में तथा दूसरा बोनट पर रख दिया। कार के ड्राइविंग साइड के पिछले पहिए का एक बोल्ट खोल दिया और एक रॉड आदि कार की छत पर रख दी, जिससे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। इसके बाद सारिक और रोबिन ने कार को धक्का दिया तथा अर्जुन ने स्टेयरिंग संभाला, लेकिन पुलिया से पहले ही कार फंस गई। मृतक की चप्पल को कार से कुछ दूरी पर रख दिया। फिर मैंने कार के अंदर एक कैन से पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी जिसमें मैं भी थोड़ा झुलस गया था। इसके बाद हम तीनों किआ सोनेट कार से मौके से फरार हो गए। रोबिन ने मुझे और सारिक को सारिक के गांव के पास उतार दिया तथा स्वयं कार लेकर चला गया। फिर मैं और सारिक देहरादून चले गए, जहां मैंने पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने सिर के बाल छोटे करा लिए। देहरादून में अपने परिचितों के पास रुककर मैंने उनके नाम से सिम कार्ड निकलवाया और अपने भाई विजय सागर को फोन कर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कहा, ताकि यह प्रतीत हो कि मेरी मृत्यु हो चुकी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.अर्जुन पुत्र स्व0 सुरेन्द्र निवासी ग्राम चानचक थाना बिहारीगढ थाना सहारनपुर
2.रोबिन पुत्र बिजेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम शेरपुर थाना बिहारीगढ सहारनपुर
3.सारिक पुत्र मलिक पुत्र शराफत निवासी छापुर शेर अफगानपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार।
4.विजय सागर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम चानचक थाना बिहारीगढ थाना सहारनपुर
बरामदगी का विवरण-
01 किया सोनेट कार नम्बर यूपी 11 डीई 4791 (घटना मे प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री अमित कुमार थानाध्यक्ष गागलहेडी,सहारनपुर
2. उ0नि0 श्री सुभाष चन्द थाना गागलहेडी,सहारनपुर
3. उ0नि0 श्री शिवकुमार थाना गागलहेडी,सहारनपुर
4. हे0का0 342 आशीष तोमर थाना गागलहेडी,सहारनपुर
5. हे0का0 790 कपिल तेवतिया थाना गागलहेडी,सहारनपुर
6. का0 398 नरदेव थाना गागलहेडी,सहारनपुर
7. का0 1345 सुशान्त कपिल थाना गागलहेडी,सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़