सहारनपुर मिर्जापुर
थाना क्षेत्र मिर्जापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर बड़कला में एक निजी कंपनी द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ‘वेंको रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां सीसी (कंक्रीट) सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इस अवैध निर्माण की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वेंको रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म प्राइवेट लिमिटेड पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे सरकारी जमीन को अपने दायरे में लेने का प्रयास कर रही है। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अचानक सीसी रोड डालना शुरू कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, भारी संख्या में लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रशासन की मिलीभगत से सार्वजनिक भूमि को निजी स्वार्थ के लिए हड़पना चाहती है। ग्राम समाज की भूमि पर गांव का हक है, किसी निजी कंपनी को इस पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। अगर प्रशासन ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”निर्माण कार्य रुकवाने के बाद ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत तहसील प्रशासन और उच्च अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की मांग है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर पैमाइश कराई जाए और अवैध कब्जे को हटवाकर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़