जगाधरी रोड, यमुनानगर में व्यापारियों को व आम समाज को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेन्द्र मित्तल की टीम ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सुदेश कटारिया ने कहा जैसे सीमा पर जवान देश के लिए खड़ा रहता है वैसे व्यापारी लोग भी दिन रात मेहनत करके सरकार को कर एकत्रित करके देते हुए देश की सेवा करते हैं।
साथ ही उन्होनें सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नितियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा छोटे व्यापरियों के लिए सरकार जल्द ही लैंड लीज पॉलिसी लेकर आ रही है जिससे जल्द ही व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में सुदेश कटारिया ने ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों,आमजन और उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की व ज्ञापन लेते हुए यथा शीघ्र हल निकलवाने का आश्वासन दिया और साथ ही कहा कि यदि केन्द्रीय स्तर पर भी किसी को अगर कोई समस्या है तो वे भविष्य में भी दिल्ली स्थित कार्यालय पर आकर अपनी समस्या दे सकते हैं।
मौके पर संजय मित्तल, नरेश सागर, दीपक कपूर, विपिन गुप्ता, संदीप, हर्षित कंबोज, आशीष गर्ग, विजय अग्रवाल, विजय सेठी, संजीव गुप्ता, ममता सेन, अरुणा कौशिक प्रवीण कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
यमुनानगर से संवाददाता संदीप गाँधी की रिपोर्ट