कामसिन, बांदा
बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही “बुन्देलखण्ड गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा” के चौथे दिन यात्रा बांदा जिले के ग्राम पंचायत बेर्रांव, जामू,सांडा होकर कमासिन कस्बे में पहुंची। जहां पर दौरान जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस यात्रा का नेतृत्व बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला की यात्रा के दौरान बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन के जनक स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का संकल्प लिया गया इस अवसर पर राजा बुंदेला, बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, आश्रय सिंह, जयराम सिंह सहित सभी बुन्देलियों ने स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया वहीं बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि शंकर भइया ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, अपनी फैक्ट्री तक बेच दी और लगातार संघर्ष करते हुए अपनी सेहत तक गंवाई, लेकिन उनकी मृत्यु के 25 वर्ष बाद भी बुन्देलखण्ड राज्य का सपना अधूरा है। स्व. मेहरोत्रा जी की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी। हम सब बुन्देलखंडवासी उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे कार्यक्रम में
जयराम सिंह बछेउरा, ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, राम बाबू तिवारी, प्रदीप मिश्रा, उद्यो सिंह परिहार, राजाभैया सिंह परमार, राकेश सिंह, दुर्गेश सिंह, राममिलन सिंह गौर, शिव प्रकाश मालिक सभासद, धनंजय सिंह चौहान, सोनू सिंह , कमल द्विवेदी, विजय मिश्रा, विनय सिंह, उमानंद सिंह,दिव्या राजपूत, उमा सिंह, गायत्री राजपूत, सुनीता सिंह, परवीन बानो, रानी वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अमित सिंह, दिलीप गुप्ता, मान सिंह, राम नरेश, राहुल देव, श्रीराम द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सम्मिलित स्वर मे यूपी एमपी तोड़ दो, बुंदेलखंड की धरती पर, बुंदेलखंड की भर्ती हो, बुंदेलखंड को जोड़ दो की केंद्र सरकार से मांग की गई और 15 मार्च रविवार बांदा रामलीला मैदान में जन-जन की है एक आवाज बुंदेलखंड बने पृथक राज्य के आवाहन के लिए सभी को आमंत्रित किया गया.
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट