सुबह तड़के 5 बजे से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दर्शनार्थियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी होती रही।
श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। कई श्रद्धालु परंपरा के अनुसार घरों में ठंडा भोजन बनाकर माता को भोग लगाकर पूजा-अर्चना करते नजर आए।
मेले को लेकर मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन की व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई।
मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां खिलौने, मिठाइयों व पूजा सामग्री की खरीदारी करते श्रद्धालु दिखाई दिए।
शीतला माता मेले को लेकर शहर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला