मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के पार्जुआर पंचायत स्थित दहिला और जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृत युवक के शरीर पर करीब 6 गोली के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही FSL टीम, डॉग स्क्वॉड और DIU टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। देखने में युवक की उम्र लगभग 30 से 34 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की तस्वीर भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
Ishwr kumar jha
Indian TV News Reporter