सहारनपुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति ने आज जनपद सहारनपुर का सघन दौरा किया। समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान के नेतृत्व में आई इस टीम ने जहाँ एक ओर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की नब्ज टटोली, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल भी खोली!!कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष राजपाल बालियान ने जनपद के विभिन्न विभागों के लंबित पड़े सरकारी आश्वासनों की समीक्षा की। बैठक में नगर विधायक सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे!!समिति ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सदन के पटल पर सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को समय सीमा के भीतर पूरा करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिन विकास कार्यों का आश्वासन सदन में दिया गया था, उनकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तलब की गई!!देरी के लिए जिम्मेदार विभागों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया!!!विधायक और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से जन समस्याओं के निस्तारण पर भी जोर दिया गया!! बैठक के तुरंत बाद समिति सीधे जिला अस्पताल पहुँची। अध्यक्ष राजपाल बालियान और समिति के सदस्यों के अचानक अस्पताल पहुँचने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान समिति को कई खामियां मिलीं! वार्डों और परिसर में गंदगी देख अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की! मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और फ्री दवाइयों की हकीकत जांची गई!! बंद पड़ी मशीनों और स्टाफ की लेटलतीफी पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़