सहारनपुर|बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है!!जानकारी के अनुसार, थाना देवबंद पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने बाइक भगाने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी!!!पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा!!पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से दबोच लिया!पकड़े गए आरोपी की पहचान गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25000/- रुपये के इनामी अपराधी के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़