केशव साहू
धर्मनगरी डोंगरगढ़ में आगमी चैत नवरात्रि हिन्दू नववर्ष पर्व की कार्ययोजना हेतु बैठक महावीर मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व हिन्दू संगठन व समाज के तत्वावधान में 15 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे 5 दिवसीय प्रभात फेरी अलग अलग केंद्र बिंदु मंदिर से निकालने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया व 19 मार्च 2026 शुक्रवार को संध्या 6 बजे श्री राम मंदिर जय स्तंभ चौक में संगीतमय हनुमान चालीसा, महाआरती व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम तय किया गया उक्त कार्यक्रम में समस्त माताएं,बहने,युवा व सम्माननीय नगरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उत्साह व उमंग से हिन्दू नववर्ष मानने हेतु आग्रह किया।
विहिप बजरंग दल के द्वारा निवेदन किया गया।
प्रत्येक सनातनी हिन्दू के घर भगवा ध्वज लगे।
हर घर मे रंगोली व संध्या 5 व उससे अधिक दीपक (दीये) जले।
प्रत्येक सनातनी सोशल मीडिया व प्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे इस पावन अवसर की बधाई दे।
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर संध्या घर मे सामूहिक परिवार के साथ चालीसा व रामस्तुति का पाठ करे।
हिन्दू नववर्ष एक अवसर के अवसर पर नेक कार्य या सेवा कार्य का संकल्प ले।
बैठक में सर्व समाज व हिन्दू संगठन के सदस्यगण उपस्थित हुए व सभी ने अपनी बात रखी।