दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुली महुअरिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक का बायां पैर ट्रेन के चपेट में आ गया। घायल सुनील गौड़ (33) पुत्र सुधु गोंड निवासी करवा पहाड़ थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड),मुरी से आ रहा रहे थे कि गढ़वा रोड से फास्ट ट्रेन से नगर उंटारी जाना चाहते थे। फास्ट ट्रेन होने से नगर स्टेशन पर ठहराव नहीं था जो सिर्फ रेणुकूट था। जब ट्रेन नगर उंटारी और विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी तो सुनील घबराहट में महुआरिया स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेन के चपेट में आने से उनका बायां पैर का निचला हिस्सा कटकर अलग हो गया। जीआरपी ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के ईएमटी अनिल और चालक विनय ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
जहां डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।