कटनी।।विजयराघवगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेवा गतिविधि “सेवार्थ विद्यार्थी (SFS)” के अंतर्गत आज दिनांक 17 मार्च 2026 को विजयराघवगढ़ इकाई के कारीतलाई संपर्क स्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनों एवं विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर जांच तथा सामान्य बीमारियों का परीक्षण और उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी महाकौशल के प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल, नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे, एसएफएस जिला संयोजक तरुण पांडे, छविता विश्वकर्मा, अभिषेक सेन और हर्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों की आवाज उठाने का कार्य ही नहीं करती, बल्कि विद्यार्थियों में समाज के प्रति सेवा और जागरूकता की भावना भी विकसित करती है। इसी उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
वहीं एसएफएस जिला संयोजक तरुण पांडे ने बताया कि सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) के माध्यम से भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और सेवा गतिविधियां आयोजित करने की योजना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।