कौशिक नाग – कोलकाता
आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत पंचपुलिया ब्रिज के पास एक पुलिस अधिकारी का महिला एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना के बारे में बताया गया कि एक महिला पंचपुलिया ब्रिज के पास से स्कूटी लेकर जा रही थी. तभी पुलिस अधिकारी संजय चक्रवर्ती दुर्गापुर से अपने कर पर जैनेक्स एग्जॉटिका आवास की ओर लौट रहे थे. पुल के पास ओवरटेक करने की कोशिश में कार चालक पुलिस अधिकारी हॉर्न बज रहे थे. जब स्कूटी चालक महिला साइड नहीं दिया, तो वह किसी प्रकार महिला को ओवरटेक करके आगे निकल गए और आगे जाकर स्कूटी रुकवाया. बताया जाता है कि उस वक्त महिला बुर्का पहनी हुई थी. आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने महिला को थप्पड़ मार दिया. उसे अपशब्द कहा तथा उसे थाने में शिकायत करने की धमकी की घमकी दी. महिला ने आरोप लगाया कि कार चालक उस वक्त शराब के नशे में घूत था. महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर वह गुस्सा हो गई और अपने परिजनों को फोन करके सारी बात बता दी. परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह आस पड़ोस और इलाके के लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारी संजय चक्रवर्ती ने भी घटना की जानकारी आसनसोल साउथ पीपी को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. महिला के साथ हुई बदतमीजी को लेकर लोग गुस्से में थे. उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी महिला से माफी मांगे. बाद में पुलिस ने आरोपी पुलिस अधिकारी तथा महिला को लेकर थाने पहुंची. भीड़ उसके पीछे-पीछे थाने तक पहुंच गई. रात के 12:00 से हाई वोल्टेज ड्रामा 2 घंटे तक चलता रहा. आसनसोल साउथ पीपी थाने में पुलिस अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे. भीड़ किसी भी प्रकार से बात को समझने को तैयार नहीं थी. आखिर में पुलिस अधिकारी संजय चक्रवर्ती के माफी मांगने के बाद मामला रफा दफा हुआ.