दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बृहस्पतिवार को एक्कम अखाड़े में विभिन्न युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक प्रदर्शनकर्ता और हजारों की संख्या में कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर से जय बजरंग अखाड़ा समिति (केंद्रीय) के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। मां भगवती का विधिवत पूजन-अर्चन और संध्या आरती के बाद विभिन्न अखाड़ों के जुलूस श्री संकटमोचन मंदिर तिराहे तक पहुंचे, जहां यह अखाड़े में तब्दील हो गया।
अखाड़े में लाठी डंडे , गड़ासा, बल्लम, तलवार के साथ विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे कलाकारों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया और पराक्रम को दिखाया।उधर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहे। केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल सचिव दीपक शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि सचिव सुरेंद्र गुप्ता धीरेंद्र कुमार सिंह पंकज अग्रहरि नगर पंचायत के मनोनीत सभासद सुमित सोनी निरंजन जायसवालके अलावा विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।