दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी की वार्षिक आम सभा की बैठक 24 मार्च 2026 को दिन मंगलवार दोपहर 11 बजे सिविल बार कक्ष में आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट द्वारा जारी आवश्यक सूचना में सभी सदस्यों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है।
मीटिंग का मुख्य एजेंडा कार्यकारिणी का भंग करना, एल्डर कमेटी का गठन तथा चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना रहेगा। यह बैठक एसोसिएशन के भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय वकील समुदाय में इससे जुड़े निर्णयों पर विशेष नजर रहेगी।
सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।