राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी/थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा तत्परता एवं कुशल कार्यवाही करते हुए चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल को मात्र 12 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 18.03.2026 को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी पिता राम भुवन तिवारी, उम्र 54 वर्ष, निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड (हनुमान मंदिर के पास), थाना रंगनाथनगर, में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी काले-नीले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (क्र. MP 21 MA 3766) घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी रह गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित कर शहर के विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया।
त्वरित कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा आरोपी शुभम पटेल पिता प्रदीप पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी शंकर भटिया तेवरी, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल (क्र. MP 21 MA 3766) बरामद कर जप्त की गई।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना स्लीमनाबाद से जेल जा चुका है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला एवं एनआरएस संदीप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।