सहारनपुर
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के लगभग तुषार पुत्र राजू व अभिषेक पुत्र राजकुमार अपने गाँव खजूरवाला से स्कूटी संख्या UP11/AR/8666 पर सवार होकर कस्बा नागल में जा रहे थे कि जैसे ही वह एमएलडी स्कूल के पास बने कट को पास करने लगे तो तभी गागलहेडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार वेन्यू कार संख्या UP12/BF/4566 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तुषार उछलकर काफी दूर जा गिरा तो वही अभिषेक हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरा और स्कूटी बुरी तरह से कार के नीचे फंस गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गम्भीर होने के चलते तुषार को हायर केयर सेंटर जौलीग्रांट ले जाया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। टक्कर लगते ही कार सवार गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़