सहारनपुर से गंगोह रिश्तेदारी में जा रहे पति-पत्नी की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय महिला जुल्फाना की सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पति शाहिद बाल-बाल बच गया। और घायल हो गया। सूचना मिलते ही फदपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि सहारनपुर के 62 फुटा क्षेत्र निवासी शाहिद अपनी पत्नी जुल्फाना के साथ बाइक पर सवार होकर गंगोह जा रहे थे। फदपुरी के निकट गांव मच्छरहेडी मार्ग पर अंबेहटा की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक बाइक से टकरा गया। तेज टक्कर के कारण महिला का सिर ट्रक के नीचे आ गया और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़