दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
अवधूत भगवान राम आश्रम एवं दुर्गा मंदिर, वार्ड-07, कलकली बहरा में चैत्र नवरात्रि पूजा का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। माँ सर्वेश्वरी समूह आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। व्रतधारियों ने पुड़ी, हलवा, चना, सब्जी और मिष्ठान का भोग लगाया।
नौ छोटी कन्याओं एवं भैरव बाबा को भोग अर्पित करने के बाद भक्तों ने उनका प्रणाम किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अघोर सेवा मंडल आश्रम, पड़ाव वाराणसी के दिशा-निर्देश पर दुद्धी आश्रम में नौ दिनों तक अघोर सेवा पद्धति से पूजा-पाठ, हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अष्टमी के दिन नौ कन्याओं एवं अघोरेश्वर भगवान राम को भोग लगाने के बाद भव्य भंडारा हुआ।
इसमें पूरी सब्जी सहित महाप्रसाद के रूप में अमृत तुल्य प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु मंदिर में मत्था टेककर माता रानी का आशीर्वाद लेकर धन्य हुए और अपने घरों को लौटे।
मौके पर आश्रम परिवार के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, गुरु माता शकुंतला श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, सतीश विश्वकर्मा, मंगल पनिका, दीनबंधु, मनीष कुमार, मनोज पनिका सहित अन्य सदस्य सुबह से शाम तक सहयोग में लगे रहे।