सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऐसा सीधा वार किया है-जिसने इलाके में कानून की ताकत का एहसास फिर से जगा दिया- टीपी नगर चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ देर रात बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ की, जहां दोनों तरफ से चली गोलियों ने माहौल को थर्रा दिया- सूत्रों की मानें तो पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर दबोच लिया गया- जबकि उसका साथी अंधेरे का सहारा लेकर फरार हो गया- फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग अभियान छेड़ दिया है- उक्त सम्बन्ध में पूर्ण विवरणों की प्रतीक्षा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़