सहारनपुर/सरसावा ब्रेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26/27.03.2026 की रात्रि को थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा सरसावा से नकुड़ की तरफ जाने वाले हाईवे पर अन्डरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। तभी नकुड की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुये मोटरसाइकिल मोड़कर वापिस नकुड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे।पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, जैसे ही बदमाश ग्राम माजरी की तरफ जाने वाली रोड़ पर बंद पड़े भट्टे के पास पहुँचे तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल वहीं गिराकर दिवार की आड़ लेकर पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य बदमाश जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान मुर्सलीन उर्फ गांधी पुत्र युसूफ निवासी ग्राम सेलमपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर के रुप में हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉाम्बिंग की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/घायल बदमाश के विरूध्द थाना सरसावा पर एनडीपीएस,चोरी,आर्म्स एक्ट आदि गंभीर अपराधों में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़