दुद्धी सोनभद्र। (विवेक सिंह) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत शनिवार को सीएचसी दुद्धी में ‘नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नवजात बालिकाओं की माताओं को सम्मानित कर बेटी के जन्म को प्रोत्साहित किया गया।
यह कार्यक्रम मिशन शक्ति प्रभारी कोतवाली दुद्धी मिठ्ठू प्रसाद राजभर और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज के नेतृत्व में एसआई सुभाष पांडे की अगुवाई में चला । सीएचसी दुद्धी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम की मौजूदगी में माताओं को बेबी किट, कपड़े और मिठाइयां उपहार स्वरूप भेंट की गईं।इसके बाद उपस्थित परिजनों व महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी मिठ्ठू प्रसाद राजभर, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, एसआई सुभाष पांडे, महिला कांस्टेबल संध्या यादव, नीतू सरोज, बबीता, संयोगिता आदि शामिल रहीं।