बेहट/सहारनपुर
सामाजिक संगठनों एवं भारतीय किसान यूनियन व सामाजिक संगठनो से जुड़े कई संगठनों ने दिया धरने को समर्थन
पुल निर्माण के संबंध मे ठोस आश्वासन के बाद ही खत्म होगा धरना, मांग पूरी नहीं हुई तो तहसील से लेकर जनपद के तमाम मुख्यालय में करेंगे एक दिवसीय भूख हड़ताल
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री पर ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों की समस्या को नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप, लोकसभा चुनाव के 2 महीने बाद पुल निर्माण का दिया था आश्वास
लोकसभा चुनाव से पूर्व में पी.डब्ल्यू.डी.राज्य मंत्री के द्वारा किए गए वादे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरस
..तहसील बेहट के गांव मुर्तजापुर के निकट से बहने वाली बरसाती मस्करा राव नदी पर पिछले कई दशकों से पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी लामबंद है!वर्ष 2024 में भी ग्रामीणों के द्वारा पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया गया था जिसे सरकार की नुमाइंदगी कर रहे जनपद सहारनपुर की सबसे गर्म सीट देवबंद विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए एवं वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने आश्वासन देकर कहा था कि लोकसभा चुनाव के दो माह बाद पुल का निर्माण किया जाएगा जो आज तक भी पूरा नहीं हुआ जिससे तंग आकर ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और वह 25 मार्च को पुन:धरने पर बैठ गए!
गंभीर मामला तो यह है कि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री का वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह धरना स्थल पर खुले में कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के दो महीने बाद पुल का निर्माण शत प्रतिशत हो जाएगा!
जिसके चलते आज ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों की आवाज बुलंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन क्रांति रास्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ,भारतीय किसान यूनियन भवानी,भगीरथ सेना, युवा एकता सेवा समिति एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने अपना समर्थन देते हुए आश्वस्त किया कि जब तक पुल निर्माण के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक तमाम संगठन हर तरीके से आपके साथ हैं तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा!
धरना स्थल पर मुख्य रूप से युवा एकता सेवा समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार,ललित सहगल,कासीराम,मेनपाल,नीटू, विवेक,पृथ्वीसिंह,सुंदरलाल,मोतीराम,पालाराम,जनेश्वर,तेजपाल,मोतीराम, भूषण,समय सिंह,भुललन भोला, संदीप, प्रधान प्रतिनिधि खड़क सिंह, भूषणसैनी,पह्लसिंह,मोतीराम, ओमपाल,सुंदरलाल,सतीश ज्ञानी, ललित,कासीराम,श्याम सिंह,जनेश्वर सैनी,नीटू,ब्रजपाल,तेजपाल,पदम् प्रकाश शर्मा,निगम सैनी,सतेन्द्र राणा, कवरपाल सैनी,प्रेम,समय सिंह,प्रताप भारती,डॉ.आजाद खान,धर्मेंद्र कुमार व शुभम कुमार डटे हुए है!
आशीष सैनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश
खड़क सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मूर्तजापुर
आशीष त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा एकता सेवा समिति
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़