सहारनपुर
क॰ बा॰ सरस्वती शिशु मन्दिर सहारनपुर में आज नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मे भैया बहनों का तिलक एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश मित्तल,दिनेश अग्रवाल,अंकुर गर्ग, विनोद माहेश्वरी, आशुतोष गर्ग, आलोक मित्तल,राजेश जैन,डा॰ सत्येंद्र शर्मा, योगेश कुमार, भावना शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। प्रथम दिन हवन का आयोजन किया गया , जिसमें सभी भैया बहनों की सहभागिता रही। इसके पश्चात प्रधानाचार्या भावना शर्मा ने भैया/ बहिनो को नए सत्र के लक्ष्यों और अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल जी ने सभी भैया बहनों को अपना शुभाशीष प्रदान किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़