राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खिरहनी स्थित ‘सोना बेकरी’ (ब्रेड फैक्ट्री) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में गंदगी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट साक्षी शुक्ला की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा एवं टीम ने जांच के दौरान टोस्ट और ब्रेड के सैंपल लिए। साथ ही 26 कैरेट फंगस लगी ब्रेड (प्रति कैरेट 40 नग) बरामद होने पर उसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।