अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली : कल क्षेत्र मे हुई तेज़ हवा, बारिश और ओला वृष्ठी से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने चिचोली ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष यादव व चिचोली ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष राहुल पटेल अपने साथियो सहित चूड़ियाँ सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचे. जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी के दल ने खेतो मे पहुंच कर फसलों को हुए नुकशान को देखा. कांग्रेस के दल ने बर्बाद हुई फसल और किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से अधिक से अधिक मुआवजे की मांग की.
यह दल आगामी 9 अप्रेल को कलेक्टर से मिल स्थास्थिति बताएँगे व मांग करेंगे की शीघ्र मुआवजे किसानो को दिया जाये. इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अखलेश पटेल, कांग्रेस नेता सोनू जायसवाल, कांग्रेस नेता भूपेंद्र आर्य, युवा नेता अवधेश यादव उपस्थित थे.