सहारनपुर
नानौता दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे ग्राम शेखुपुरा जम्बुगढ़ छोटी नहर में कुड़े करकट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा। जिससे ग्राम ज्म्बुगढ का रास्ता पूरी तरह बाधित हुआ ओर ग्रामीणवासियों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.ग्रामीण लोगो का कहना है कि रात्रि किसी समय कूड़े से भरा ट्रक अपना नियंत्रण खोकर नहर में गिरा जिसको लोगो ने सुबह देखा.इस मामले में ग्रामीण लोगो ने बताया देर शाम समाचार लिखे जाने तक गाडी वेसी कि वेसी ही स्तिथि में खड़ी रही जिससे दिनभर बदबू आती रही और गाँव का रास्ता बन्द रहा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़