सहारनपुर बेहट
सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को सीज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को की गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों ट्रक बिना वैध प्रपत्र और बिना रॉयल्टी के अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बेहट जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़