सहारनपुर तीतरो
सहारनपुर की थाना तीतरों पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल छिनैती की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तीतरों पुलिस ने 03 शातिर चोरों/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सालियर नहर पटरी के पास से अभियुक्त अहसन उर्फ हसन, शाकिब और मोहम्मद माजिद को धर दबोचा। इनके कब्जे से 06 चोरी के मोबाइल फोन, 95,000/- रुपये नकद और 01 स्क्रू ड्राइवर सेट बॉक्स बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- अहसान उर्फ हसन: निवासी ग्राम पाण्डोली (थाना नागल)
शाकिब: निवासी संगम विहार कालोनी (थाना मण्डी)
मोहम्मद माजिद: निवासी इन्द्रा कालोनी (थाना बेहट)
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अहसान ने कबूल किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर राह चलते लोगों से मोबाइल छीने थे। उसने बरामद मोबाइल शाकिब और माजिद को बेचे थे। पुलिस ने मामले में धारा 317(2)/317(4)/112 BNS की वृद्धि कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़