सहारनपुर-
मिर्जापुर बेहट
नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं! थाना मिर्जापुर पुलिस ने चरस तस्कर समेत 4 को भेजा जेल, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस!
जनपद में नशे के काले कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए सहारनपुर पुलिस ‘काल’ बनकर टूटी है। डीआईजी/एसएसपी सहारनपुर के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ चैकिंग एवं छापेमारी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है!! तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर साऊद पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया! ताहरपुर तिराहे के पास हुई इस गिरफ्तारी में पुलिस ने अभियुक्त के पास से 147 ग्राम अवैध चरस बरामद की है! पुलिस अब साऊद के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक’ खंगाल रही है ताकि इस धंधे के मुख्य आकाओं तक पहुँचा जा सके!पुलिस ने दूसरी कार्रवाई विकास नगर रोड पर स्थित आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री के पास की! मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने खुशनूद पुत्र राशिद को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से हरियाणा मार्का की अवैध देशी शराब बरामद हुई! आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है!मिर्जापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दो अन्य अभियुक्तों को भी अवैध छुरियों के साथ गिरफ्तार किया है! जिसमें नईम पुत्र सलीम को मिर्ज़ापुर बिजली घर के पास एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, नईम एक शातिर अपराधी है जिस पर पूर्व में गौ-हत्या और SC एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं! वही तालिब पुत्र ग़ालिब पाडली रोड, ताहरपुर तिराहे के पास से देर रात चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया! थाना मिर्जापुर पुलिस ने इसे अपराधियों को पुलिस की चेतावनी देते हुए कहा है कि”नशे का धंधा करने वालों का स्थान सिर्फ जेल” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कड़े निर्देशन में हुई इन ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है!! पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा! गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़