सिद्धार्थनगर
जहां योगी सरकार में जीरो टोलरेंस की नीतियों पर सरकार कार्य करती है वहीं पर थाना भवानीगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
दुर्गा प्रसाद पुत्र बाबूलाल ग्राम बंजारा थाना गायेसर जिला बलरामपुर के रहने वाले ने भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा दरगाह गांव के निवासी मोहम्मद कैफ उर्फ रेहान अहमद पुत्र इसरार अहमद पर आरोप लगाते हुए इनका एक संगठित गिरोह पूरे प्रदेश में शिक्षा माफिया के रूप में कार्य कर रहा है और अवैध तरीके से अपने झांसी में बेरोजगार नवयुवकों को फंसा कर फर्जी डिग्री बनाने का काम कर रहे हैं इनका एक बहुत बड़ा गिरोह वासा दरगाह से लेकर कानपुर तक फैला हुआ है इनके द्वारा सैकड़ो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है लाखों रुपए लेकर के फर्जी मार्कशीट बनाने का काम यह गिरोह करता रहा है।
जब पीड़ित को पता चला कि हमारा मार्कशीट फर्जी है तो उनके द्वारा अपने पैसे का मांग किया गया तो इन लोगों के द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई अगर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो फर्जी मार्कशीट बनाने वाले का बहुत बड़ा रैकेट का पर्दाफाश हो जाएगा और आगे द्वारा थाना भवानीगंज को लिखित तहरीर दिया गया है लेकिन अभी तक मामले में थाना अध्यक्ष द्वारा लीपा पोती किया जा रहा है
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए सिद्धार्थनगर से श्रीकांत पांडे की रिपोर्ट