सहारनपुर बिहारी गढ़
मंत्री जसवंत सिंह सैनी व पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गणेशपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय नेताओं ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंतर्गत बनने वाले एलिवेटेड रोड के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी।
दौरे के दौरान भाजपा नेताओं ने बिहारीगढ़ कस्बे में पूर्व ग्राम प्रधान राजकिशोर सैनी के आवास पर एक बैठक आयोजित की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सुंदरपुर स्थित नथी राणा के कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सहारनपुर के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान मुख्य रूप से संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, नाथी राणा, प्रवेश कांबोज, बाबूराम राठौर, राजकिशोर सैनी, अनुज कांबोज सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़