जिसके बाद राज्य की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। अब वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक,सम्राट चौधरी जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं,जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है।उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे।
सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आरजेडी से की थी, बाद में वे जेडीयू में शामिल हुए। जेडीयू में शामिल होते ही उन्हें मंत्री पद भी मिला,और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन की और वर्तमान में पार्टी के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है।
क्या बदल सकता है बिहार में?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार की राजनीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है।
ईश्वर कुमार झा
भारतीय टीवी न्यूज़ रिपोर्टर (ऑल इंडिया)