सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पेशी, गोपनीय कार्यालय एवं प्रधान लिपिक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित अभिलेखों, पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया तथा अभिलेखों के संधारण, अद्यतन स्थिति एवं कार्य निष्पादन की गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं तथा सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यालयीय कार्यों में दक्षता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अलावा उन्होंने जनसंबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़