सिंग्रामपुर दमोह
दमोह व्रत के अधीक्ष ण अभियंता श्री अमित कुमार चौहान एवं कार्यपालन अभियंता श्री मोती लाल साहू जी ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है की समाधान योजना का लाभ जन-जन तक शिविर लगाकर पहुंचाएं इसी क्रम में विद्युत विभाग दमोह व्रत अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र जबेरा के ग्राम पंचायत घाना मैली में समाधान योजना के अंतर्गत सिविर लगाया गया जिसमें पूरे ग्राम में लगभग 300 उपभोक्ताओं पर 17 लाख 26 हजार रुपए की राशि बकायादार है शिविर में सरपंच सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे वितरण केंद्र प्रभारी श्री महेश कुमार महतो जी एवं लाइन स्टाफ अच्छेलाल अहिरवार, आशिक खान, सचिन रैकवार, सोहेल खान, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा वितरण केंद्र प्रभारी ने बताया कि वितरण केंद्र जबेरा के अंतर्गत ग्राम घाना मैली में 300 उपभोक्ताओं पर लगभग 17 लाख 26 हजार बकाया राशि होने पर शिविर लगाया गया शिविर में राशि जमा नहीं करने पर आगामी समय में लाइन काटने एवं विद्युत ट्रांसफार्मर बंद करने की कार्यवाही की जाएगी
वितरण केंद्र प्रभारी महेश कुमार महतो ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग द्वारा समाधान योजना अंतर्गत 15 मई तक योजना का लाभ लेकर लाभान्वित होने की अपील की