हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद वार्ड टकसाल से एक नया और चर्चित नाम सामने आया है — ध्यान सिंह ने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की और वर्ष 2016 में कानूनगो बने।
इसके बाद वर्ष 2019 में वे कार्यकारी दंडाधिकारी के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे। सरकारी सेवा के साथ-साथ वे लगातार समाजसेवा से भी जुड़े रहे, जिससे क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी विश्वसनीय छवि बनी।
राजनीतिक रूप से भी वे सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस की ओर से MLA पद के दावेदार के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
मीडिया से बातचीत में ढालू ने स्पष्ट कहा। कि अब उनका एकमात्र उद्देश्य अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगाना है।
उन्होंने प्रशासनिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा। कि वे जनप्रतिनिधि बनकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं। उनकी प्राथमिकताओं में क्षेत्र का विकास, युवाओं के लिए रोजगार, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना शामिल है।
उन्होंने ने यह भी कहा। कि वे बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करेंगे।
ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन