केशव साहू
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में 140 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश पत्र सौंपा गया , जिसमें प्रत्येक हितग्राहियों को 2.50 लाख रूपए की मदद मिलेगा और गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना सच होगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहु जी ने नगर के सभी पात्र हितग्राहियों से वादा किया कि आगामी दिनों में बारी बारी से सबका पक्का मकान बनाने का हमारा लक्ष्य है,जिसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
अध्यक्ष जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी , नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहु जी, उपाध्यक्ष श्री छबीधर साहु जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश पांडेय जी, सभापति रमेश यादव जी एवं राजेश देवांगन जी, पार्षदगण में मृगलाल साहु , योगेश साहु, टिकेश्वर साहु, श्रीमती निकीता ताम्रकार एवं श्रीमती रानू भोमेश साहु जी सहित आवास हितग्राही एवं नगरवासी उपस्थित रहे।