दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में मंगलवार तड़के ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार धर्म (35), लोखमन (33), अजय (34) और आरके कुमार (35), सभी निवासी डोडहर थाना बीजपुर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार चंपा देवी (30)निवासी नधीरा, भी गंभीर रूप से जख्मी हुईं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया।जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार चारों युवकों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल दिया।रास्ते में ही धर्म की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार चारों युवक परनी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर डोडहर लौट रहे थे। इसी क्रम में नधीरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घायल चंपा देवी जरहा से नधीरा अपने घर लौट रही थीं। ऑटो के अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। स्वास्थ्य विभाग ने मेमो के जरिए पुलिस को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।