सहारनपुर
नालंदा स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र प्रणव गोयल ने जिला शतरंज चैंपियनशिप में भाग लिया। प्रणव ने 9
वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर ट्रॉफी अपने नाम की और स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रणव ने शतरंज की प्रारंभिक शिक्षा अपनी माता शबनम कुमारी से प्राप्त की तथा वर्तमान में वे ललित कपूर जी से विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रणव ने सीतापुर में होने वाली राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
इस उपलब्धि पर प्रणव के माता-पिता ने नालंदा स्कूल के डायरेक्टर मुकुल सर, प्रिंसिपल आशुतोष सर कोच राजीव सर का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी प्रणव गणित में अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर रह चुके हैं। रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़