दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को सशक्त बनाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस आयोजन में दुद्धी ब्लॉक के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और स्वयंसहायता समूहों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में योजना के तकनीकी व प्रबंधकीय पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को गांव स्तर पर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ट्रेनर भास्कर प्रसाद, जेपी गौतम व विकास शर्मा ने सत्र का संचालन किया।
इस प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।