सहारनपुर बिहारी गढ़ में
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ग्राम सतपुरा के जंगल में कुत्तों के हमले से एक गोवंशीय बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए बछड़े की जान बचाई।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि जंगल में एक बछड़े को कुत्तों ने नोच डाला है और वह घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी सतेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. प्रताप सिंह चौहान को मौके पर बुलाकर बछड़े का उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बछड़े को नजदीकी विद्या सागर गौशाला, ग्राम सुंदरपुर में सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामवासियों ने बिहारीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की तत्परता से एक बेजुबान जानवर की जान बच सकी जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़