सहारनपुर
सहारनपुर में गैस, डीजल और पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने गुरुवार को गैस एवं एचएसडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, और डीएसओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी स्थिति में ईंधन की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ गैस एजेंसियों को भी उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने और वितरण प्रणाली को मजबूत रखने पर जोर दिया, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन की इस सख्ती से स्पष्ट है कि जनपद में ईंधन संकट की किसी भी आशंका को समय रहते नियंत्रित करने की तैयारी कर ली गई है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़