नगर पंचायत भोजपुर में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली की इस समस्या से अब बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी इस कदर परेशान हैं कि उन्हें सीधे जिला प्रशासन से मदद मांगनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला भोजपुर के मोहल्ला सब्जी मंडी से सामने आया है, जहाँ शाने आलम के पुत्र अजान 3वर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम अजान बेहद भावुक अंदाज में जिले के डीएम अनुज कुमार सिंह से अपनी समस्या बता रहा है। बच्चे का कहना है कि बिजली न आने के कारण गर्मी और उमस से उसकी हालत खराब है, न तो वह चैन से सो पा रहा है और न ही अपनी पढ़ाई कर पा रहा है। मासूम ने हाथ जोड़कर डीएम से गुहार लगाई है कि उनके क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाय।
संवाददाता मुरादाबाद शान इदरीसी