अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL रायसेन
रायसेन में नगर पालिका परिषद द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय में जनगणना-2027 जागरूकता एवं स्वगणना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम श्री मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश कुमार तिवारी के निर्देशन में लगभग 300 होमगार्ड कर्मचारियों द्वारा आॅनलाईन स्वगणना फार्म भरे गए। एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि सेल्फ इम्यूनिशन एप के माध्यम से नागरिक स्वयं के परिवार की जनगणना एवं परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह भारत शासन का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें सभी नागरिकों, को अपना सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक मोबाईल के माध्यम से स्वगणना करने के साथ ही परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करें।