वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल
वाराणसी|गोमती जोन के घमहा गांव में मनीष सिंह की निर्मम हत्या से उपजे आक्रोश के बीच जनप्रतिनिधियों का पहुंचना जारी है। पिंडरा विधायक,श्री अवधेश सिंह और सैयदराजा विधायक श्री सुशील सिंह जी ने मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
विधायकों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन (डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान) की टीम सुरक्षा और जांच पर नजर बनाए हुए है। विधायकों ने न्याय का भरोसा देते हुए शासन स्तर से हरसंभव मदद का वादा किया।