रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|कोटसिथरा पंचायत के सरकोई क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों को गति देने के निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कोटसिथरा पंचायत के सरकोई क्षेत्र में चल रहे तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव भी उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के ऐसे कार्य क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब निर्माण में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी जोर दिया, ताकि जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके.