उरई(जालौन):
दिनांक 1 मई को मजदूर दिवस के पावन अवसर पर शिवसेना (शिंदे) एन.डी.ए. गठबंधन द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा स्टेडियम के पास मजदूर भाइयों को आमंत्रित कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मजदूरों के योगदान को देश और समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झांसी मंडल प्रभारी सत्यम सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य, नगर अध्यक्ष अरविंद राजपूत, नगर उपाध्यक्ष हरी सिंह, डॉ. जगदीश कठेरिया, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार पाल, सुनील, राहुल, संजीव वर्मा, अनिल वर्मा, मंगल सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों मजदूरों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है, जिनके अथक परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था और विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (शिंदे) एन.डी.ए. गठबंधन हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी मजदूर भाइयों को उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख ITN news)