मालाखेड़ा (अलवर)। ग्राम पंचायत महुआ खुर्द में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका द्वारा किया गया, जिसमें सरपंच जमीला पत्नी भूरे खां की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी वकील, कोर्ट फीस में छूट तथा कानूनी परामर्श जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।
शिविर में न्यूनतम मजदूरी, समान पारिश्रमिक, ई-श्रम पंजीकरण, कार्यस्थल सुरक्षा और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान भारत, पेंशन, छात्रवृत्ति एवं मुआवजा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।